
भीड़ इकट्ठा कर कोरोना फैला रही भाजपा, अमित शाह का पुतला फूंका- रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटलों के जिला और महानगर पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका उन्हें काले झंडे और काले गुबारे दिखाने का एलान किया था। इस दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमित शाह गो–बैक के नारे भी लगाए। पुलिस ने कई सपा पदाधिकारियों को उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ये अमित शाह अलीगढ़ में कोरोना फैलाना चाहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तालानगरी जन विश्वास यात्रा को संबोधित करने पहुंचे। उनके विरोध में समाजवादी पार्टी के युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में उमराव वाटिका पर यूथ फ्रंटलों के सैकड़ों कार्यकर्ता इकठ्ठे हुए। युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी और यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने फ्रंटलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलीगढ़ रामघाट रोड पर उमराव वाटिका के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल तालानगरी की तरफ कार्यकर्ताओं के साथ जाने लगे तो पुलिस ने रोका इस पर कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर सड़क पर ही बैठ गए तो पुलिस ने गिरफ्तार कर स्टेडियम ले आयी और नजर बंद कर दिया। सूचना पर वहां महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी और महानगर महासचिव मनोज यादव अपनी टीम के साथ पहुंच गए उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और यूथ फ्रंटलों के सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ने के लिए कहा।