
!!.बुंदेलखंड में केन बेतवा लिंक परियोजना स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद.!!
खजुराहो सांसद व प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर व बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सांसदों ने जताया आभार
बुंदेलखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली केन बेतवा लिंक परियोजना स्वीकृत किए जाने पर दिल्ली में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा व प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड एवं अन्य क्षेत्रों के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया l इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, प्रहलाद पटेल, सांसद गणेश सिंह, रमाकांत भार्गव, श्रीमती संध्या राय, केपी यादव, राजबहादुर सिंह, झांसी सांसद अनुराग शर्मा जी, हमीरपुर सांसद पुष्पेन्द्र सिंह उपस्थित थे।