कोरोना के चलते नहीं आए अखिलेश, जयंत चौधरी को सुनने उमड़ी भीड़, यादव – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कोरोना के चलते नहीं आए अखिलेश, जयंत चौधरी को सुनने उमड़ी भीड़, यादव – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रालोद-सपा गठबंधन के बाद अलीगढ़ की तहसील इगलास में आयोजित रैली में आरएलडी अध्‍यक्ष् जयंत चौधरी को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। नेता को सुनने के लिए सुबह से ही ग्रामीण रैली स्‍थल इगलास में पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर तक भीड़ उमड़ पड़ी। खास बात यह है कि रैली शामिल होने के लिए सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को पहुंचना था, लेकिन कोरोना के चलते वह नहीं आए। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने संदेश दिया कि परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएँगे।आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील। दूसरी रैली में दोनों ही दलों के नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक दी है। मिनी छपरौली कहे जाने वाली इस विधानसभा क्षेत्र में होने वाली यह रैली पश्चिम उत्तर प्रदेश में अहम राजनीतिक संकेश भी देगी। रैली में दोनों ही नेता किसानों को साधने का काम कर रहे हैं। मेरठ में हुई गठबंधन की पहली रैली से दोनों दलों के नेता काफी उत्साहित हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर जाटलैंड में होने वाली रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी फिर एक साथ मंच सांझा होना है। इगलास की मंडी रोड स्थित मैदान में होने वाली रैली को किसान दिवस समारोह नाम दिया गया है। दोनों नेता इसके बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का मन भी परखा जा रहा है । संयुक्त रैली में जुटने वाली भीड़ पश्चिम में गठबंधन की मजबूती की पटकथा भी लिखने का काम करेगी। रैली स्थल पर लाल और हरे रंग का तालमेल भी नजर आ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को जीत हासिल हुई, मगर इस सीट पर ज्यादातर रालोद का दबदबा रहा है। अब उसे सपा का भी साथ मिल गया है। रालोद जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरण ने बताया कि दोनों नेता यहां अलग-अलग हेलीकाप्टर से पहुंचने वाले हैं। मंच के पास ही दो हेलीपैड बनाए गए हैं। मुख्य मंच के साथ दो अन्य मंच भी बनाए गए हैं। 150 बीघा के मैदान में रैली व पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दावा किया रैली में दो लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। 14 साल से लेकर 90 साल तक की उम्र के लोग रैली का हिस्सा बनेंगे। लोगों में बहुत उत्साह है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks