
भाजपा नेताओं में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बन्नादेवी थाना इलाके में टाइगर लॉक के पास जमीन के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में भाजपा नेता सहित दो लोग घायल हो गये। गंभीर हालत में भाजपा नेता महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर को क्वार्सी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। भाजपा नेता की गंभीर हालात के चलते परिजन भाजपा नेता को दिल्ली के अस्पताल में ले गए है। पुलिस फायरिंग की वजह जानने में जुटी हुई है। दूसरे पक्ष से भाजपा नेता लालजी सिंह वर्मा के पुत्र को गोली लगी है। घटना को लेकर लाल जी सिंह वर्मा के पक्ष के लोगो ने थाना बन्नादेवी पहुँचे। खबर लिखे जाने तक घटना के मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। भाजपा नेता लाल जी सिंह वर्मा के पुत्र एडवोकेट राजीव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर से विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता लाल जी सिंह वर्मा के पुत्र राजीव, महेंद्र प्रताप के आवास पर प्रापर्टी के विवाद को लेकर बात करने आये थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिस पर कई राउंड फायरिंग हो गई। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप को गोली लग गई। वही दूसरे पक्ष के एडवोकेट राजीव को भी गोली लग गयी। राजीव के पिता लालजी सिंह वर्मा ने फेसबुक पर घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी को संबोधित करते हुए कहा है कि लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे है और स्थिति बिगड़ सकती है। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी हुई है।