अमांपुर में हुआ भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ

भाजपा के सुशासन में गुंडे जेल में या जहन्नुम में

अमांपुर में हुआ भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ

कासगंज। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं

जिसके चलते हुए आज अमांपुर विधानसभा 101के अमापुर कस्बा में भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन हुआ।

इस दौरान मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमल खटीक,एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया रहे।

अतिथियों ने सम्मेलन के उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी कीं।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा में भी युवाओं की कड़ी मेहनत से ही हर चुनाव में पार्टी ने फतह पाई है।

2014, 2017 और 2019 के चुनाव में भी युवाओं ने ही भाजपा को सत्ता पर काबिज किया। 2014 से पहले बिजली आना खबर हुआ करती थी, अब बिजली जाना खबर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में गुंडे या तो जेल में हैं, या जहन्नुम में पहुंच चुके हैं।

प्रदेश मंत्री भाजयुमो अमल खटीक ने विधान सभा चुनाव में युवाओं से पार्टी को जीत दिलाने के लिए मेहनत करने की अपील की।
वही सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा सोच ईमानदार, काम दमदार एक बार फिर भाजपा सरकार के नारे को दोहराया और कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत को टिप्स दिए।

इस दौरान सरकार द्वारा कोरोनाकाल में किए गए हितकारी कार्यों को भी गिनाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय महामंत्री लक्ष्मीकांत अवस्थी, अमित चौधरी, योगेंद्र चौहान, प्रीती चौहान, विधायक देवेंद्र राजपूत, ममतेश शाक्य, राजवीर भल्ला, प्रशांत राजपूत, रोहित सोलंकी, मुकेश प्रजापति, अतुल चौहान, कृष्ण मौर्य, पवन यादव अक्षय कुमार,शिवम वार्ष्णेय,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks