70 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण काफी मात्रा में बरामद

एटा
सराहनीय कार्य जनपद एटा। आज दिनांक 22.12.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस द्वारा काली नदी कुरावली रोड के किनारे कच्ची शराब की अवैध भट्टी चलने की सूचना प्राप्त हुई इस सूचना पर थाना जैथरा से पर्याप्त पुलिस बल साथ लेकर व थाना कुरावली की पुलिस से संपर्क कर संयुक्त रुप से कार्यवाही की गई मौके से 70 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण काफी मात्रा में बरामद हुए मौके से लगभग 2000 लीटर लहन बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने वाले अभियुक्त नदी में कूदकर ग्राम गोकुलपुर थाना कुरावली क्षेत्र में भाग गए हैं। फरार अभियुक्तों से एक अभियुक्त आसाराम पुत्र हरिराम निवासी गोकुलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी की पहचान हो चुकी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से शराब के करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। शेष अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks