अज्ञात कारणों से एक युवक की दर्दनाक हत्या

एटा। थाना जलेसर अंतर्गत मृतक राम खिलाड़ी बघेल उर्फ खिलाड़ी उम्र लगभग 35 वर्षीय की आज्ञत लोगों ने निर्मम हत्या कर दी।मृतक के बड़े भाई प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है के मेरे भाई राम खिलाड़ी को मेरे घर से मो0 सराय खानम जलेसर से प्रातः 5:00 बजे हत्यारे बुला कर ले गए है। मेरा भाई अपनी साइकिल से हत्यारे के साथ गया है। जिसके बाद खेतों में रेलवे लाइन के निकट राजकीय आईटीआई कॉलेज जलेसर के पीछे धार दार हथियार से पेट गला काट एव अन्य कई स्थानों पर काट कर हत्या की गई है।पुलिस डाॅग स्क्वायड टीम मोके पर पहुंच चुकी है।