
एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 20.12.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 4/ 21 धारा 304 आईपीसी में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- घटना से संबंधित एक अभियुक्त किरन सिंह पुत्र रघुराज निवासी विजयपुर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को कल दिनांक 19:12 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- अमित पुत्र किरन सिंह
- अखिलेश पुत्र हरनाथ सिंह
- हरनाथ सिंह पुत्र रघुराज सिंह समस्त निवासीगण विजयपुर थाना राजा का रामपुर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- थानाध्यक्ष श्री संजय पाल सिंह
- उ.नि. अनिल शर्मा
- का0 आदेश कुमार
- काo स्वदेश सिंह
- काo शुभम कुमार
- काo चालक सनी मेहरोल