भाजपा को सदर सीट पर करारी शिकस्त देने का माद्दा रखते हैं सपा के दिग्गज जुगेन्द्र सिंह व राकेश गांधी

एटा ! आगामी विधान सभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे सपा के कार्यकर्ताओं का जूनून इस बार सदर विधान सभा सीट पर अबकी बार -एक लाख पार के लक्ष्य को प्राप्त करने का दिख रहा है ! हांलाकि सदर सीट पर चुनावी विसात में लगभग आधा दर्जन संभावित उम्मीदवार अपनी अपनी पैनी नजर बनाऐ हुऐ है, परन्तु सपा खेमे में भाजपा को करारी शिकस्त देने का माद्दा केवल सपा के दिग्गज पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जुगेन्द्र सिंह यादव एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी में ही दिखायी दे रहा है ! ऐसा मैं नहीं कह रहा हूँ बल्कि एटा सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदाता कह रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में महंगाई, अपराध, पुलिसिया जुल्म, डीजल पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों ने किसान , नौजवान, व्यापारियों की नाक मे दम कर रखा है, इसलिए मतदाता अब बदलाव के मूड में दिखायी नजर आ रहा है ! पिछले विधान सभा चुनाव में सपा के कद्दावर जुगेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा को पछाडने की लाख कोशिश की, परन्तु एटा शहर के मतदाताओं का साथ न मिलने एवं मतदान प्रतिशत अधिक होने के कारण कुछ हजार मतों से पराजय का सामना करना पडा था ! लेकिन इस बार बदलाव की बयार के चलते सपा खेमे के कद्दावर संभावित उम्मीदवार जुगेन्द्र सिहं यादव भाजपा पर भारी पडते हुऐ नजर आ रहे हैं ! सपा खेमे में एटा सदर विधान सभा सीट पर दूसरे पायदान पर खडे संभावित उम्मीदवार पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी भी पूरे दम खम के साथ इस बार जंगे मैदान में दिखायी दे रहे हैं ! राकेश गांधी जिले की एकमात्र ऐसी सख्सियत है जिसने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव को निर्दलीय रहते हुऐ विपरीत परिस्थितियों में एक बार सपा के शासन एवं दूसरी बार भाजपा के शासन में दो बार शानदार विजय का वरण किया ! उल्लेखनीय है कि राकेश गांधी जातिवाद से ऊपर उठकर अपनी समाज सेवी भावना के बल पर एटा शहर जो भाजपा का गढ माना जाता है उसको भेदकर जिले की राजनीति में अपना अहम स्थान रखते है ! शहर में निवास करने वाले प्रत्येक वर्ग में खासकर अतयंत पिछड़े वर्गो व जैन समुदाय तथा मुस्लिम समुदाय व व्यापारियों सहित अतयंत निर्धन लोग चाहे वह किसी भी वर्ग जाति से ताल्लुक़ रखते हों, राकेश गांधी उनके दिलों में निवास करता है ! यदि सपा हाईकमान नें इन दोनों संभावित उम्मीदवारों के नामो पर विचार कर किसी एक को फायनल कर सदर सीट से हरी झंडी दे दी तो भाजपा को करारी शिकस्त यहां पर मिल सकती है !कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का भी आयोजन सैनिक पडाव में है।इसमें सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी दमदारी दिखाने का प्रयास करेंगे ! लेकिन भारीभरकम भीड की भरपाई के लिए सपा के दिग्गज जुगेन्द्र सिहं यादव एवं राकेश गांधी पिछले कईदिनो से दिनरात एक किऐ हुऐ हैं !