
मानकों की अनदेखी करने वाले ईंट भट्ठा संचालक आये रडार पर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिले में मानकों की अनदेखी कर संचालित ईंट भट्ठों पर गाज अब गिरेगी। कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त विधान जयसवाल ने सभी तहसीलों के एसडीएम, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पंचायत, खनन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।एनजीटी द्वारा चिन्हित अवैध ईंट भट्ठों का संचालन बंद करने के लिए सोमवार से प्रशासनिक अफसरों की टीम मैदान में उतरने जा रही है। तहसील वार की गई समीक्षा में टीमों का गठन भी किया गया है। यह टीम भट्ठा मालिकों से विभिन्न विभागों की अनुमति, खनन शुल्क व जिला पंचायत से लाइसेंस की पड़ताल करेगी। मौके पर यह प्रपत्र न दिखाने वाले भट्ठा संचालन को तत्काल बंद करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। उनके खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त कार्रवाई भी करेगा। टीम पूरी तैयार की साथ जांच को निकलेगी एसपीसीबी ने पहले ही मानकों की अनदेखी कर व वायु प्रदूषण करने वाले मंडल के करीब 400 ईंट भट्ठों को बंद करने की सूची डीएम को सौंप चुकी है।