एडीए की टीम ने तीन अवैध निर्माण किये सील – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एडीए की टीम ने तीन अवैध निर्माण किये सील – रिपोर्ट शुभम pशर्मा
अलीगढ़ – अवैध निर्माणों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी है।एडीए टीम ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए किए गए तीन अवैध निर्माण को सील किया।अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम ने नगला पटवारी में शाहिद अली व महमूद अली द्वारा 400 वर्ग गज में किए गए अवैध निर्माण को सीज किया। इसके बाद टीम ने अनूपशहर रोड पर गुलिस्ता कॉलोनी में मोहम्मद खालिद द्वारा 600 वर्ग गज में किए गए अवैध निर्माण को सील किया। महेशपुर में ग्रीनपार्क कॉलोनी में जफर मोहम्मद द्वारा 250 वर्गगज में हुए निर्माण को सील कर दिया। इससे पूर्व शुक्रवार को गांव हैबतपुर, हैबतपुर रोड पर 300 वर्ग गज में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गए दो मंजिल का निर्माण सील किया गया था। इसके बाद मो.अकरम द्वारा ग्राम सिकंदरपुर छेरत अनूपशहर रोड पर गुफरान के फ्लैट के समीप 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बेसमेंट व चार मंजिल का निर्माण, छेरत अनूपशहर रोड पर एक हजार वर्ग गज के आधे भाग में बेसमेंट व दो मंजिल का निर्माण, अनूपशहर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप 300 वर्ग मीटर में बिना नक्शा पास हुए किये गए अवैध निर्माणों को सील किया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks