
सोशल मीडिया पर जनता से जुड़ेगा स्मार्ट सिटी, मिलेगा फीड बैक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – स्मार्ट सिटी के तहत शहर में हो रहे विकास कार्यों पर लोग अब आसानी से अपना फीडबैक दे सकेंगे। अहम बात तो यह है कि यह फीड बैक सीधे अधिकारी देखेंगे और तत्काल इस पर अमल किया जाएगा। इससे कार्यों पर गुणवत्ता के साथ अन्य प्रकार की जानकारी स्मार्ट सिटी प्रबंधन को मिल सकेगी।स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने इंटरनेट मीडिया पर अपना अकाउंट ओपन किया है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर स्मार्ट सिटी द्वारा कराए गए कार्यों के साथ ही शुरू होने वाली परियोजनओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी मौजूद रहेगी। जिससे जुड़कर जनता सीधा प्रबंधन से संवाद कर सुझाव दे सकेगी। स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के आनलाइन सक्रिय होने का उद्देश्य अलीगढ़ की जनता का फीडबैक भी लेना है। यह जानना है कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से उन्हें कैसे लाभ हो रहा है, इसमें और क्या सुधार हो सकता है, विकास में वे कैसे योगदान दे सकते हैं।