डीएम व भाजपा नेता ने उड़ाए गुब्‍बारे, ऐतिहासिक नुमाइश का शुभारंभ – रिपोर्ट शुभम शर्मा

डीएम व भाजपा नेता ने उड़ाए गुब्‍बारे, ऐतिहासिक नुमाइश का शुभारंभ – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) का रविवार को शुभारंभ हो गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे, जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता ने संयुक्त रूप से शुरुआत की। मुख्य अथिति व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। मगर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा नेता रघुराज सिंह, भाजपा केंद्रीय कार्यालय के सह प्रभारी आरपी सिंह, अलीगढ़ मेयर मोहम्मद फुरकान, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, डीएम सेल्वा कुमारी जे. सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने किया। पारंपरिक रूप से मित्तल द्वार पर फीता काटने के बाद कबूतर उड़ाए गए। इसके बाद सभी अतिथियों ने औद्योगिक कक्ष व कृषि कक्ष का उद्घाटन किया। अलीगढ़ की एतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) 141 साल की हो गयी है। मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इस बार करीब 23 दिनों तक नुमाइश चलेगी। 10 जनवरी को इसका समापन होगा। जिले में नुमाइश ही एक मात्र ऐसा स्थान है, जहां शहरी और ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोगों को अपने जरुरत के अनुरूप सामान मिलता है। जिले में पहली बार एक ही साल में दूसरी बार नुमाइश का आयोजन होने जा रहा है। साल की शुरुआत में जनवरी-फरवरी में नुमाइश का आयोजन किया गया था। अब दिसंबर के अंत में इसका आयोजन हो रहा है। ऐसे में प्रशासन ने इसका नाम अलीगढ़ महोत्सव वित्तीय वर्ष 2021-22 के नाम पर किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks