
संक्रमित मिले दोनों भाइयों के परिजनों और संपर्क में आए 70 लोगों का लिया गया सेंपल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – शहर में दो कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। दोनों सगे भाइयों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट किया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए परिजनों समेत 70 लोगों का सैंपल जांच को लाइव भेजा गया है। यही नहीं नैनीताल से लौटा संक्रमित छात्र की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। वर्तमान समय में अलीगढ़ में संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के कपिल विहार कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति 23 नवंबर को मुंबई से अलीगढ़ आया था। मुंबई जाने के लिए व्यक्ति ने प्राइवेट लाइफ में 30 वर्षीय भाई समेत अपना सैंपल जांच को भेजा। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आ गई। दो संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने देर रात को ही दोनों मरीजों का अपडेट लिया। दोनों मरीज एसिंप्टोमेटिक है। रविवार को चिकित्सकों की टीम कपिल विहार कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच गई। दोनों संक्रमित भाइयों मैं सिम्टम्स ना होने के कारण स्वास्थ विभाग की टीम ने दोनों को होम आइसोलेट किया है। साथ ही लैब टेक्नीशियन की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लेने के साथ ही संपर्क में आए लगभग 70 लोगों का सैंपल जांच के लिए दीनदयाल अस्पताल स्थित लैब में भेजा है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। उत्तराखंड के नैनीताल मैं पढ़ाई करने वाले 16 वर्षीय छात्र की रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।