
बलिदान दिवस पर होगा गेंदा लाल दीक्षित का शिला लेख
रुद्राक्ष पौध का रोपण कर संकल्प लिया , भूख हड़ताल 19 से
आगरा।क्रांति आजादी के लिए करने वाले गेंदालाल दीक्षित का पहला शिला लेख उनके जन्म स्थल मई गांव में 21 दिसम्बर को रखा जाएगा । इसी दिन यायावर पत्रकार शाह आलम सांकेतिक भूख हड़ताल के समर्थन में सामूहिक वृत रख सरकार से बलिदानी गेंदा लाल दीक्षित कोलेकर की मांगों का समर्थन किया जाएगा।
उक्त बात यहां मई गांव में शाह आलम की मौजूदगी में व दीक्षित के परिजनों के सानिध्य में शंकर देव तिवारी ने कही । इस समय पहले एक आपातकाल बेठक कर बलिदान शताब्दी वर्ष का समापन जन्म स्थल मई गांव में होगा ।
बेठक में तय हुआ आठ वाई 10 का चबूतरा बनेगा । जिस पर लखनऊ से लाये गया शिला लेख अनावृत होगा । आज मई में रुद्राक्ष का पौधा शंकर देव तिवारी के हाथों रोपित कराया गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार सांकेतिक आमरण अनशन
आजादी आंदोलन के महानायक कमांडर-इन-चीफ गेंदालाल दीक्षित के जीवनीकार और महुआ डाबर एक्शन के महानायक पिरई खां के वंशज शाह आलम क्रांतिवीर राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस आगामी 19 दिसंबर, 2021 से पं. गेंदालाल दीक्षित जी के जन्म स्थान मई गांव, आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आजादी आंदोलन के योद्धाओं की कीर्ति रक्षा के लिए आमरण अनशन करने जा रहे हैं। आपसे गुजारिश है कि निम्न मुद्दों के समर्थन में जनसहयोग करते हुए सरकार पर जनदबाव बनाने में शामिल हो।
- कमांडर-इन-चीफ गेंदालाल दीक्षित के जन्म स्थान आगरा के मई गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।
- जन्म स्थान मई गांव में जमीदोज हो चुके उनके घर को राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए।
- जंग-ए-आजादी के इस महानायक के बलिदान शताब्दी वर्ष पर भारतीय डाक टिकट जारी किया जाए।
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्विविद्यालय, आगरा में परास्नाक स्तर पर सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को प्रति वर्ष पं. गेदालाल दीक्षित स्वर्ण पदक प्रदान किया जाए।
- उनके जन्म स्थान मई गांव, आगरा को पर्यटन मानचित्र से जोड़ा जाए।
- क्रांतिकारियों के गुरू के नाम से सुविख्यात महान क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित का गौरवशाली इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
आज की बैठक में अशोक दीक्षित, पवन दीक्षित, शाह आलम , राम सिंह आजाद , बबलू भारतीय, शंकर् देव तिवारी , मूकुल तिवारी व ब्रजेश शास्त्री आदि मौजूद थे ।