एटा जनपद के नुमाइश ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ब्रज क्षेत्र सभी बूथ अध्यक्ष के सम्मेलन किया गया

एटा।विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एटा जनपद के नुमाइश ग्राउंड पर ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षो के साथ चुनावी शंखनाद की शुरुबात की।
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में ब्रजक्षेत्र से हजारों की संख्या में बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देश पर कासगंज जिले से भाजपा जिला प्रभारी हर्ष वर्धन आर्य जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी,विधायक देवेंद्र राजपूत,ममतेश शाक्य,14 मंडलो के मंडल अध्यक्षो और कासगंज नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता के नेतृत्व में
बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता हजारो की संख्या में बसों के माध्यम से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में एटा मे पहुंचे
जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के संबोधन को सुना।
मंच पर ब्रजक्षेत्र,उत्तर प्रदेश,और राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षो को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के टिप्स दिए।
भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को भाजपा बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र दिया।
विधानसभा 2022 के चुनावों में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को दृढ़संकल्पित होना होगा।
सभी सम्मानित कार्यकर्तागण भाजपा को मजबूत बनाने के इस महासंकल्प को साकार करे।
उन्होंने कहा विधान सभा चुनाव बूथ अध्यक्षो की मेहनत से ही जीत सकते है ब्रजक्षेत्र के सभी जिलों के बूथ अध्यक्षो को अपने अपने मंडलो में पूरी मेहनत के साथ लगना होना।केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को प्रत्येक बूथ पर पहुचाना होगा।
जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी ने और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने यूपी की कमान संभाली है
तब से उत्तर प्रदेश लगातार उन्नति के साथ नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है
वही सम्मेलन में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,गौरीशंकर शर्मा,नवल कुलश्रेष्ठ,अनिल पुंढीर,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।