राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 12493 वादों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 12493 वादों का निस्तारण

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा संदीप जैन के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में दिनांक 11.12.2021 को माननीय जनपद न्यायाधीश एटा संदीप जैन की अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 23752 वादों में से 12493 वादों का निस्तारण हुआ। साथ ही 6,99,340 जुर्माना धनराशि एवं 4,66,76,481 अवार्ड धनराशि भी वसूली गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीन्द्र पाल सिंह द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks