
महिला थाने की सीओ का बेटा बना लेफ्टिनेंट, मिला स्वर्ण पदक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – महिला थाने की सीओ नरेंद्रनी सैनी का तीसरे नंबर का बेटा आदित्य वंश आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गया है। टॉप कर आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। बिहार के गया स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में आदित्य ने परेड का नेतृत्व किया।असम में रेजीमेंट लेफ्टिनेंट के रूप में नई तैनाती मिली है। आदित्य मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के गांव गुनिया जुगदी के रहने वाले हैं।पिता आरपी सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। मां नरेंद्रनी सैनी अलीगढ़ में पिछले एक साल से सीओ के रूप में तैनात हैं।वर्तमान में वे महिला थाने के साथ ही परिवार परामर्श केंद्र व महिला हेल्प लाइन का पर्यवेक्षण कर रही हैं। आदित्य की बड़ी बहन अदिति सैनी रेलवे में डिप्टी सीएमई के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे नंबर की बहन अक्षिता सैनी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।आदित्य की प्राथमिक शिक्षा बिजनौर, ग्रेटर नोएडा व दिल्ली में हुई। फिर एनडीए, पुणे में चयन हो गया। चार साल से वे ट्रेनिंग ले रहे थे। बेटे आदित्य की इस सफलता पर मां सीओ नरेंद्रनी सैनी को लगातार बधाइयां मिल रहीं हैं।