मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की कल रात 11 बजे हड़ताल खत्म हो गई। इमरजेंसी में अपनी सेवाएं शुरू कर दीं। हड़ताल खत्म करने की घोषणा रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक में हुई।27 नवंबर को नीट पीजी में काउंसिलिंग में देरी होने और काम का दबाव ज्यादा होने से जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। पहले ओपीडी, वार्ड फिर इमरजेंसी में सेवाएं देनी बंद कर दी थीं। उनके हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थीं।हालांकि, परामर्शदाता व सीनियर रेजिडेंट अपनी सेवाएं दे रहे थे, जो नाकाफी साबित हो रहा था। लगातार दूरदराज से आ रहे मरीज लौट रहे थे। एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खलफ सबा व सचिव डॉ. मोहम्मद आदिल ने बताया कि उन्हें मरीजों की परेशानी का एहसास था।इसलिए उन्होंने नॉन एकेडमिक जेआर की भर्ती करने की गुजारिश कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से की थी। उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज में 25 नॉन एकेडमिक जेआर की भर्ती करने की अनुमति प्रदान की। डॉ. खलफ व डॉ. आदिल ने कहा कि आरडीए कांप्लेक्स में जनरल बॉडी की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल खत्म करने की घोषणा हुई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks