
अमरूद के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अतरौली इलाके के गाँव बहराबद में एक युवक का अमरूद के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर भारी तादात में ग्रामीण की भीड़ व परिजन पहुँच गए। कोतवाली पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मोके पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है। गाँव बहराबद निवासी नत्थू सिंह का बेटा रमेश (22 वर्षीय) दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था। एक दिन पहले शाम 4 बजे अपने गाँव आने के लिए वह दिल्ली से चला था। लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। गाँव में स्थित एक अमरूद के बाग में सुबह उसका शव ग्रामीणों ने एक अमरूद के पेड़ से रस्सी के साथ लटका देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आकर उसकी पहचान रमेश के रूप में की। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जाँच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रमेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है। लेकिन रमेश का शव जिस परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ है उसे देख कर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अब यह आत्महत्या है या हत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जाँच में है स्पष्ठ हो सकेगा। हालांकि, रमेश के पैर घुटनों तक जमीन पर टिके हैं, और गर्दन में रस्सी के फंदे के साथ उसे आत्महत्या करार देने का एक प्रयास जरूर नज़र आ रहा है।