हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विजयगढ़ क्षेत्र के मुक्तिधाम मैं सौर ऊर्जा लाइट का खंभा लगाते समय पोल हाईटेंशन के तार से टकरा गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। मौत से युवक के परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार सांसद निधि से कस्बा क्षेत्र में सौर ऊर्जा लाइट लगाई जा रही हैं, लाइट लगाने का कार्य एक ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा है। मोहल्ला अहीरान निवासी रामबली का मुक्तिधाम के पास ही घेर है जहां पशु पालन का कार्य होता है। शनिवार की देर रात्रि को ठेकेदार अपने मजदूरों के साथ लाइट लगाने का कार्य कर रहा था, जिसे देखने के लिए रामबली उम्र 30 वर्ष भी पहुंच गया। खंभा को खड़ा करने के लिए रामबली ने हाथ लगाया, जैसे ही पोल खड़ा किया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से टकरा गया। एकदम तेज आवाज के साथ झटका लगा रामबली के पैर जल गए तथा खंभा भी उसी के ऊपर आकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन भी दौड़ कर भागे तुरंत उसे अलीगढ़ मेडिकल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। बताया गया अन्य मजदूर भी झुलस गए हैं। मृतक अपने पीछे 3 छोटे-छोटे बच्चे बिलखते हुए छोड़े हैं तथा पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks