
अलीगढ़ नगर निगम ने नुमाइश पर लगाया 7 करोड़ का जुर्माना – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर निगम अलीगढ़ ने नुमाईश पर करीब सात करोड़ रुपए की बकाएदारी होने पर नोटिस जारी किया है। नोटिस अध्यक्ष नुमाइश व डीएम के नाम है। 15 दिन में बकाया धनराशि जमा नहीं कराने पर कुर्की के वारंट जारी होंगे।अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्दी ही शहरवासी इसका लुत्फ उठाने के लिए तैयार भी हैं। इससे ठीक पहले नगर निगम ने राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) पर पर चल रहे बकाए का नोटिस भेजा है। नुमाइश अध्यक्ष (जिलाधिकारी) के नाम 6 करोड़ 98 लाख 50 हजार 615 रुपये की नोटिस जारी किया गया है। कहा कि जुर्माना जल्द से जल्द जमा कराया जाए। जिससे कि सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, ईधन व्यवस्था सुचारू रह सके। नोटिस जारी करने के साथ ही नगर निगम ने हाउस टैक्स को भी पत्र जारी किया है और नगर निगम के पक्ष में यह राशि वसूल करने को कहा है। अलीगढ़ नुमाइश एक ट्रस्ट है। जिसके पदेन अध्यक्ष डीएम होते हैं।