
एटा – 38 वीं (राजपत्रित एवं अराजपत्रित) उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021 में पुलिस उपाधीक्षक श्री राजकुमार सिंह ने 05 मेडल (04 गोल्ड व 01 ब्रोंज) जीतकर बढ़ाया एटा पुलिस का मान, एडीजी आगरा जोन महोदय द्वारा किया गया सम्मानित 38बीं (राजपत्रित एवं अराजपत्रित) उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन दिनांक 05.12.21 से 08.12.21 तक जनपद आगरा में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों को समाहित करते हुए 08 जोन की सिविल पुलिस एवं पीएसी बल द्वारा प्रतिभाग किया गया। राजपत्रित श्रेणी के ओपन सिंगल, मिक्स डबल्स, वेटरन सिंगल एवं वेटरन डबल्स में 04 गोल्ड मेडल तथा ओपन डबल्स में 01 ब्रोंज मेडल कुल 05 मेडल जीत कर पुलिस उपाधीक्षक अलीगंज श्री राजकुमार सिंह जनपद एटा ने बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश का खिताब हासिलकिया तथा जनपद एटा, अलीगढ़ रेंज एवं आगरा जोन को सम्मान दिलाया। उपरोक्त 05 मेडल (04 गोल्ड व 01 ब्रांज) को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदय द्वारा श्री राजकुमार सिंह को पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व राजकुमार सिंह ऑल इंडिया पुलिस में गोल्ड मेडल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में कई बार गोल्ड मेडल मेडल जीत चुके हैं।