
दो पक्षों में मेयर के विवाद में चले ईंट पत्थर एक घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना लोधा क्षेत्र के रुस्तमपुर नईमाबाद मैं दो पक्षों में खेत की मेड के विवाद को लेकर जमकर चले एक पत्थर घटना में एक युवक घायल। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान चंद्रपाल व उसका बेटा अमित घर के बाहर बैठे हुए थे इसी दौरान गांव के ही दूसरा पक्ष सुनील, रिंकू, पिंकू, बेदू, अशोक, और दौलत पाल आ गए और उन्होंने खेत की मेड काटने का आरोप लगाते हुए चंद्रपाल और उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर दोनों पक्षों के अन्य लोग एकत्रित हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईट पत्थर चलने लगे। घटना में अमित घायल हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।