साइड न देने पर सिपाहियों ने ट्रैक्टर चालक को पीटा, हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

साइड न देने पर सिपाहियों ने ट्रैक्टर चालक को पीटा, हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गांधीपार्क क्षेत्र के नगला मानसिंह मे साइड न देने पर बाइक सवार सिपाहियों ने टैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस कर्मी वारंटी को पकड़ने जा रहे थे। भीड़ ने सिपाहियों को घेर लिया और नोंकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिलाएं सड़क पर लेट गई और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वाकये के अनुसार नगला मानसिंह निवासी लालाराम ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लादकर घर जा रहा था। गली के पास पहुंचते ही पीछे से सादा कपड़ों में दो बाइक सवार पहुंच गए। पुलिस कर्मी वारंटी को पकड़ने जा रहेे थे। आरोप है कि साइड न मिलने पर सिपाहियों ने ट्रैक्टर चालक लालाराम से गाली गलौज कर दी। लालाराम ने विरोध किया तो सिपाहियों ने हाथापाई शुरू कर दी। यह देख आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और सिपाहियों को घेर लिया। खुद को घिरता देख पुलिस कर्मियों ने थाने से पुलिस फोर्स बुला लिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर तितर-वितर कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks