एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कराया एम्बुलेंस में प्रसव, 108 ने दिया जच्चा बच्चा को नवजीवन

एटा- निधौली कलाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एम्बुलेंस सुबह बसुंधरा से मरीज लेकर निकली, रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस कर्मचारी ने एम्बुलेंस रुकवा कर सुरक्षित प्रसव कराया और अस्पताल में ले जाकर मरीज को एडमिट कराया।
गाँव बसुंधरा की रहने वाली संतोषी देवी को आज सुबह प्रसव पीड़ा हुई, उनके पति द्वारा 108 नम्बर पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया, चन्द मिनट में एम्बुलेंस पहुँच भी गयी।
रास्ते में ही प्रसव पीड़ा अधिक होने पर एंबुलेंस कर्मचारी बनी सिंह, पायलट रोहित कुमार ने एंबुलेंस को रास्ते में खड़ा कर सुरक्षित प्रसव कराया, जच्चा बच्चा पूर्णत: स्वस्थ हैं।
जच्चा बच्चा को नव जीवन मिला है परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। पूरा प्रकरण क्षेत्रीय जनता में सुबह से चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामले को ध्यान में रखते हुए ए एन जी न्यूज़ ने जब विष्णु कुमार (प्रोग्राम मैनेजर 108/102 जनपद एटा) से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि- पूरे जनपद में 44 एम्बुलेंस तैनात हैं, जिसमें 108 की 23 एम्बुलेंस और 102 की 21 एम्बुलेंस 24 घंटे जनसेवा में तत्पर हैं, सभी एंबुलेंस पर प्रशिक्षित स्टाफ तैनात है इसी के चलते आज जच्चा-बच्चा की जान बचाई जा सकी है।