सुधरी स्मार्ट सिटी की रैंक 54वी रैंक से लगायी 45वीं रैंक में छलांग – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सुधरी स्मार्ट सिटी की रैंक 54वी रैंक से लगायी 45वीं रैंक में छलांग – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – भारत सरकार के जीएमआईएस पोर्टल पर स्मार्ट सिटी मिशन की जारी ताज़ा रैकिंग में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी ने सुधार करते 45 वीं पायेदान की रैंक हासिल की है। इस सम्बन्ध में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीईओ/नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि निश्चित रूप से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में तेज़ी लाने,स्मार्ट सिटी के लिये टैण्डर प्रक्रिया में तेज़ी लाने के साथ-साथ निरंतर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की निगरानी से रैंकिग में सुधार आया है।उन्होनें बताया कि गत दिनों स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक कुणाल कुमार(आईएएस) की अध्यक्षता व कमिश्नर व चेयरमैन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड गौरव दयाल की मौजूदगी में स्मार्ट सिटी परियोजनओं की समीक्षा हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आहुत की गयी थी।कार्यशाला में 4 स्मार्ट शहरों के नगर आयुक्त/सीईओ अभिषेक आनंद (सीईओ)बरेली स्मार्ट सिटी,संजय चौहान(सीईओ)मुरादाबाद स्मार्ट सिटी, ज्ञानेंद्र सिंह(सीईओ)सहारनपुर शामिल थे।सीईओ/नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का प्रयास आने वाली अगली रैंकिग में देश के टाॅप 10 स्मार्ट सिटी में अलीगढ़ को शामिल करने का है और दिन प्रतिदिन स्मार्ट सिटी लिमिटेड युद्धस्तर पर पर स्मार्ट परियोजनाओं को जमीन रूप देने में जुटी हुयी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks