मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग 08 दिसम्बर को एटा में

एटा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सूचित किया है कि 08 दिसम्बर को मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन-शक्ति-फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेधिकाओ की सुगमता की दृष्टि से जनपद एटा के विभिन्न जनपदों के राजकीय पी.डब्लू.डी. गेस्ट हाउस में जागरूकता शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।