
मनरेगा मजदूरों का पैसा नहीं आने से ग्रामीण परेशान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मडराक थाना क्षेत्र के ग्राम पडियावली में इन दिनों मनरेगा मजदूर काफी परेशान है क्योंकि मनरेगा मजदूरों का कार्य करने के बाद भी पैसा नहीं आया है कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान पति रामजीलाल से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक मनरेगा मजदूरों का पैसा नहीं आया है ग्रामीणों ने गांव के ही प्रधान पर मनरेगा में धांधली का आरोप लगाया है गांव की मुन्नी देवी महेंद्री देवी पत्नी हरप्रसाद निवासी पडियावली ने बताया कि तीन महीने पहले ग्रामीणों ने कार्य किया था लेकिन आज तक मनरेगा मजदूरों का पैसा नहीं आया है जिससे मनरेगा मजदूर काफी परेशान है मुन्नी देवी ने प्रधान पर मनरेगा में धांधली का आरोप लगाया जिसकी शिकायत लिखित में जिलाधिकारी से की जाएगी।