सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 550 रूपये ,सट्टा पर्ची व एक पेन सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, सट्टा लगाते हुए एक सटोरी 550 रूपये ,सट्टा पर्ची व एक पेन सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा सट्टा लगाते हुए एक सटोरी को 550 रुपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 04.12.2021 थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 सटोरिये को 550/- रुपये व सट्टा पर्ची पेंसिल सहित ग्राम फिरोजपुर सलौनी से अजमतगजं वाले रास्ते पर बने ट्यूबेल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0सं0 273/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. अब्दुल नजीब पुत्र अब्दुल रहीम नि0फिरोजपुर सलोनी थाना मारहरा एटा।

बरामदगी-
1- 550/- रुपये व सट्टा पर्ची पेंसिल।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 श्री अजय कुमार
2- का056 रविकांत शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks