
एटा।यश योग सेवा समिति एटा द्वारा पुलिस लाइन एटा में प्रातः काल पुलिस प्रसिछु व अधिकारियों को शरीर व मन को स्वस्थ बनाने के लिए योग शिविर का आयोजन पुलिस लाइन एटा में कराया गया । अधिकारियों पर हमेशा काम की अधिकता के कारण एवं जिम्मेदारी के कारण तनाव रहता है उसको कम करने के लिए व धेर्यबान बनाने के लिए प्राणायाम कराए गए । योग शिविर में आर आई हरपाल सिंह ,क्षेत्राधिकारी नगर सहित कई थानाध्यक्ष पुलिस अधिकारी मौजूद रहे । यश योग सेवा समिति के योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ,महिला योग प्रभारी आशु वार्ष्णेय, योग शिक्षिका ब्रजबाला वार्ष्णेय ,योग शिक्षक मृदुल कांत, पतंजलि महिला प्रभारी उर्मिला आर्य ,आर्य समाज प्रमुख दिनेश बंधु उपस्थित रहे।