जनगणना-2021 की तैयारी शुरू, एडीएम वित्त ने की बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

जनगणना-2021 की तैयारी शुरू, एडीएम वित्त ने की बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनगणना 2021 की तैयारी शुरू हो गई है।एडीएम वित्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि भारत की जनगणना 2021 के प्रथम चरण के दौरान दो अलग-अलग कार्य प्रथम मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य,द्वितीय राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर अद्यतन करने का कार्य किया जाएगा। जनगणना 2021 के प्रस्तावित मकान सूचीकरण गणना ब्लॉक को जनगणना 2011 के तत्कालीन प्रगणना ब्लॉक से लिंक किया जाए। ग्राम रजिस्टर में दर्ज आबाद और गैर आबाद राजस्व ग्रामों के आधार पर जनगणना के आंकड़ों को जारी किया जाता है। ग्राम रजिस्टर तहसीलदार की निगरानी में तैयार किया जाएगा। तहसील के आबाद और गैर आबाद राजस्व ग्रामों के नाम हिंदी व अंग्रेजी में राजस्व अभिलेख के अनुसार सही दर्ज किए जाएं तथा संबंधित एसडीएम/ उपजिला गणना अधिकारी का दायित्व है कि ग्राम रजिस्टर को भली भांति जांच जिससे कोई त्रुटि ना रहे। इस दौरान एसीएम प्रथम संजय मिश्रा, एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks