अवैध अपमिश्रित शराब के निर्माण एवं बिक्री की घटना मे वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त कुशलेश गिरफ्तार

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, करीब एक माह पूर्व ग्राम फतेहपुर में अवैध अपमिश्रित शराब के निर्माण एवं बिक्री की घटना मे वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त कुशलेश गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 323/2021 धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 व 272 भादंवि की घटना में फरार चल रहे नामजद आरोपी कुशलेश पुत्र कमल सिंह निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। *घटना:-* दिनांक 23.10.2021 को थाना अलीगंज पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर जनासी में अभियुक्त नन्हे के खाली जगह में अवैध मिलावटी शराब बनाने की सूचना पर मौके पर पहुंची तो मौके से 05 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद हुये थे तथा अभियुक्तगण सुदेश उर्फ नन्हें व उसके साथी कुशलेश व उपेन्द्र मौके से फरार हो गये थे। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 323/2021 धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 व 272 भादवि बनाम कुशलेश आदि 03 नफर उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.12.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वाँछित चल रहे अभियुक्त कुशलेश उर्फ छोटे पुत्र कमल निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज जनपद एटा को ग्राम अगौनापुर के पास से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- कुशलेश पुत्र कमल सिंह निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks