
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने किया शोक व्यक्त – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठतम पत्रकार एवं सुप्रसिद्ध उधोगपति पवन जैन और रोटरी क्लब के पूर्व सचिव कर्नल आर. ए.शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि आज हमारे बीच से अलीगढ़ के दो सुप्रसिद्ध हस्तियां चली गई है। पवन जैन जी ने अपना जीवन पत्रकारिता से शुरू किया था और अपने बुद्धकौशल से बहुत बड़े औधोगिक प्रतिष्ठान के साथ साथ मंगलायतन विश्वविधालय और सुप्रसिद्ध जैनतीर्थ स्थल के रूप में मंगलायतन तीर्थ स्थान को स्थापित किया था। इसके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा। दूसरी ओर कर्नल आर.ए. शर्मा सुप्रसिद्ध उधोगपति होने के साथ साथ रोटरी क्लब के माध्यम से समाजसेवा की गतिविधियों से जुड़े रहे। रोटरी क्लब में रहकर उन्होंने जो सामाजिक कार्य किये वे सराहनीय हैं।