अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की उपचार के दौरान मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की उपचार के दौरान मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना क्वारसी क्षेत्र के मोहल्ला धौर्रा माफी निवासी सुलेमान(50 वर्षीय) पुत्र मुख्तयार हरदुआगंज ताला नगरी निकिल पोलिस फैक्ट्री में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था, बुधवार की शाम किसी वाहन में बैठकर ताला नगरी से क्वारसी चौराहे पर आ गया, यहां से पैदल पैदल अपने घर आ रहा था जैसे ही धौर्रा पुलिस चौकी के सामने पहुंचा तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। घटना होते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायल को उपचार के लिए मेडिकल ले गई जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिवारीजन मेडिकल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks