विकास प्राधिकरण दफ्तर में अनुपस्थित मिले अभियंता व लिपिक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

विकास प्राधिकरण दफ्तर में अनुपस्थित मिले अभियंता व लिपिक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने आज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दो सहायक अभियंता, पांच अवर अभियंता, पांच लिपिक व लेखपाल अनुपस्थित मिले। उपाध्यक्ष ने सभी के वेतन पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई होगी। उपाध्यक्ष पर नगर आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है। ये नगर निगम कार्यालय में अधिक समय देते हैं। इसी का फायदा उठाकर एडीए के कर्मचारी कार्यालय से गायब रहते हैं। कर्मचारियों का जब मन होता है,आफिस आते हैं और जब मन आता है, घर चले जाते हैं। पिछले काफी दिनों से उपाध्यक्ष को इसकी शिकायत मिल रही थी। ऐसे में पिछले दिनों उपाध्यक्ष ने एक पत्र जारी कर सभी अफसर व कर्मचारियों के बिना अनुमति जिला मुख्यालय न छोड़ने व कार्यालय से भी बिना अनुमति बाहर न जाने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आज उपाध्यक्ष ने सुबह कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें प्राधिकरण के बुरे हाल की पूरी पोल खुल गई। उपाध्यक्ष को लेखा विभाग में लिपिक सुमित कुमार, नियोजन विभाग में मानचित्र कार बृजेश पाल सिंह, प्रीति सागर, लेखपाल अंगद सिंह, अधिष्ठान अनुभाग में लिपिक सुरेंद्र पाल सिंह, संपत्ति विभाग में लिपिक अर्पण सिंह अनुपस्थित मिले। इनके अलावा अभियंत्रण विभाग में सहायक अभियंता महाराज सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता आरके गुप्ता, अवर अभियंता मनोज द्विवेदी, पीयूष त्यागी, श्याम मोहन शुक्ला, गंगेश कुमार सिंह, दूधनाथ वर्मा भी बिना अवकाश प्रार्थना पत्र दिए कार्यालय से अनुपस्थित मिले। इस पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारी व कार्मिकों का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी बिना अनुमति कोई भी कर्मचारी गैरहाजिर मिलता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks