हैबिटेट सेंटर नाम से जाना जाएगा आइसीसीसी भवन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हैबिटेट सेंटर नाम से जाना जाएगा आइसीसीसी भवन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – करोड़ों की लागत से बन रहा इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए कमिश्नर को भेज रहा है। मुहर लगते ही नया नामकरण हो जाएगा। उधर, टिनशेड के पीछे छिपी निर्माणाधीन इस इमारत की भव्यता अब नजर आने लगी है।टिनशेड से पता ही नहीं चलता कि अंदर कहां क्या बनेगा,कितना भव्य बनेगा। अब बाहरी छोर से टिनशेड हटा दिए गए हैं तो भव्यता नजर आ रही है। एक नजर देखकर ही राहगीर अंदाजा लगा लेते हैं कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ये इमारत कैसी लगेगी। जहां कभी पोखर थी, वहां तालाब बनाने के लिए प्लेटफार्म तैयार कर दिया गया है। लोग यहां खड़े होकर सेल्फी भी लेने लगे हैं।स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में एक आइसीसीसी भी है। विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त गौरांग राठी पहले राजा महेंद्र सिंह पार्क पहुंचे। यहां कराए जा रहे निर्माण और सुंदरीकरण के कार्य पर संतोष व्यक्त कर अगले 10 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने पार्क में प्लांटेशन, लैंडस्केप गाजीबो हट, सेंटर प्लेटफार्म, ग्रीन एरिया पाथवे, योगा प्लेटफार्म के साथ-साथ पार्क में लगाए जाने वाले ग्रेनाइट पत्थर की गुणवत्ता को भी चेक किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks