
राजा महेंद्र प्रताप की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास कस्बा में मंडी रोड पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर रालोद ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान राजा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने कहा कि राजा साहब की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका थी। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवित्री गीता गीत ने सरस्वती वंदना से किया। सबरस मुरसानी ने ऊंचा है हिंद गगन से जोशीला पवन अगन से मत उलझो मेरे वतन से, मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि प्रताप फौजदार ने चोरी चौकीदार करेगा कोतवाल पर बार करेगा, महंगाई से बाबा आजिज अब सस्ती सलवार करेगा, सतीश एकांत ने मेरे मन में हमेशा राष्ट्र का सम्मान पलता है, संयोजक बलवीर सिंह बेचैन ने ऐसी हरकत कीजिए सबको दे आराम, इश्क बुढ़ापे में न कर कह गए आशाराम, पदम अलबेला ने आप आये हैं कविता श्रवण कीजिए, राजा साहब को पहले नमन कीजिए, गीता गीत ने भरोसा है हमें इक दिन विरह का अंत आएगा लिए खुश्बू महोब्बत की हमारा कृंत आएगा कविता पढ़ी। वहीं अन्य कवियों ने भी कविता पाठ के माध्यम से मनोरंजन किया।