
एटा ।साइबर जागरूकता अभियान। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा "साइबर जागरूकता अभियान" माह के प्रथम बुधवार को आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.12.2021 को दिल्ली पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद रोड एटा में जाकर साइबर क्राइम सेल एटा द्वारा शिक्षक तथा छात्र एवं छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में एवं साइबर क्राइम से कैसे बचें इसके बारे में जागरूक किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान किस तरह से सावधानी बरतें। साइबर क्राइम/आनलाइन ठगी से बचने के लिए कुछ सावधानियां रखनी अति आवश्यक हैं। साइबर क्राइम अथवा किसी भी प्रकार की आनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक उपयोगकर्ता इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय फर्जी एप्स/लिक्ंस के प्रति सतर्क रहे। ताकि वह धोखाधड़ी का शिकार न हों। इसी तरह आगे भी माह के प्रथम बुधवार को अलग-अलग जगह जाकर साइबर क्राइम सेल द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा।