तेंदुए ने किया छात्रों पर हमला, एक छात्र घायल – रिर्पोट शुभम शर्मा

तेंदुए ने किया छात्रों पर हमला, एक छात्र घायल – रिर्पोट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – छर्रा के बरौली स्थित चौ. निहाल सिंह इंटर कालेज में सुबह रोजाना की तरह छात्र पहुंचे। कालेज में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। कालेज की दूसरी मंजिल पर कमरा नं. 10 में हाईस्कूल की क्लास लगती है। कुछ छात्र परीक्षा देने के लिए क्लास में बैठने के लिए जैसे ही कमरे में घुसे, अंदर बैठे तेंदुएं ने छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे ग्राम बरौली निवासी हाईस्कूल के छात्र लकी राज सिंह 15 पुत्र खगेन्द्र सिंह को झपट्टा मारते हुए पंजों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। किसी तरह बच्चों ने गिरते पड़ते भाग कर जान बचाई। थोड़ी देर में तेंदुआ घुसने की खबर कस्बा एवं आस पास क्षेत्र में फैल गयी। कालेज के बाहर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर कालेज प्रबंधन एवं बच्चों के स्वजन कालेज पहुंच गए। स्वजन घायल छात्र लकी को उपचार हेतु कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग को सूचित कर दिया है। पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस वन विभाग की मदद से तेंदुआ को निकालने का प्रयास कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks