मांगों को लेकर गरजे संविदा कर्मचारी, सीएमओ दफ्तर में धरना देकर भरी हुंकार — रिर्पोट शुभम शर्मा

मांगों को लेकर गरजे संविदा कर्मचारी, सीएमओ दफ्तर में धरना देकर भरी हुंकार — रिर्पोट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मी अपनी 7 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आए हैं। शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगो को नजर अंदाज किया जा रहा है। इससे मजबूर होकर उन्हें कदम उठाना पड़ा। पूरी मेहनत के साथ संविदा कर्मी स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फिर भी उनकी समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। अभी आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे चलकर इसमें भी फैसला लिया जाएगा। किसी भी साथी पर कोई दबाव न बनाया जाए। यदि दबाव बनाया गया तो आंदोलन और बढ़ा दिया जाएगा। सुबह से ही संविदा कर्मी अस्पतालों में एकत्र हुए और फिर कार्य का बहिष्कार करते हुए सीएमओ दफ्तर पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया। कहा कि 7 सूत्रीय मांगो को लेकर मिशन निदेशक से प्रदेश नेतृत्व की वार्ता विफल होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। प्रतिदिन आंदोलन जोरदार ढंग से चलेगा। अध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री राकेश कुमार, संयोजक पुष्पेंद्र शर्मा की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। सुबह से शुरू हुए धरना प्रदर्शन में सभी संविदा कर्मचारी इस दौरान अभिषेक वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार, गिरीश कुमार, अमित वार्ष्णेय, दीपिका चौहान, फ्लोरेंस, सरिता सारस्वत, प्रीति सेंगर, रेखा अग्रवाल, रेखा यादव आदि की मौजूदगी रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks