हरियाणा प्रदेश प्रभारी पू0 वि0 विवेक बंसल का स्वागत समारोह हुआ आयोजित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हरियाणा प्रदेश प्रभारी पू0 वि0 विवेक बंसल का स्वागत समारोह हुआ आयोजित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मथुरा रोड़ स्थित विकास खण्ड लोधा के ग्राम अजीतपुर आसना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पं0 दिनेश शर्मा (बब्बन) की प्रेरणा से दर्जनों ग्रामीण नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। विवेक बंसल ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि मुझे खुशी है कि आप लोग आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं चूँकि आप लोग समाज के प्रत्येक वर्ग से संबंधित हैं जिससे मुझे पूर्ण आशा है कि आज आप लोगों के पार्टी में शामिल होने से ग्राम में सर्व समाज का समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि हम लोग किसी दबाव अथवा लालच में कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं बल्कि हम लोग स्वेच्छा व अन्तर आत्मा की आवाज पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि इस समय हम लोगों के पास जो भी कुछ है वो कांग्रेस पार्टी की ही देन है बाकी सभी पार्टी ने हमसे छीनने की कोशिश की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेशचन्द्र शर्मा, सुलेमान खान ने विशेष सहयोग दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks