18 पव्वे अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 18 पव्वे अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी अलीगज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 18 पव्वा देशी शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 29.11.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला पड़ाव कस्बा अलीगंज शौचालय के पास खोखा के पीछे से 18 पव्वा देशी शराब सहित एक अभियुक्त मुन्नालाल को समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 362/2021 धारा 60 आ0अधि0 पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी-

  1. 18 पव्वा देशी शराब

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
मुन्नालाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी नगला पड़ाव कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. उपनिरिक्षिक संजय सिंह
  2. आरक्षी सतीश चन्द्र
  3. आरक्षी मनीष कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks