गुरू दीक्षा,अन्नप्राशन,उपनयन संस्कार के साथ हुआ गायत्री महायज्ञ का समापन,टोली की विदाई पर भावुक हुऐ गायत्री परिजन

एटा ! आज सोमवार की दोपहर जेल रोड स्थिति गायत्री धाम पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय चौबीस कुण्डीय गायत्री महायञ एवं प्रञापुराण कथा का गुरू दीक्षा, अन्नप्राशन, उपनयन आदि संस्कारो के साथ भव्यतम स्तर पर समापन किया गया !
इस अवसर पर शांति कुंज हरिद्वार से आयी टोली का ससम्मान विदाई समारोह किया गया, विदाई की बेला पर तमाम गायत्री परिजन भावुक हो गऐ !
आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन गायत्री धाम पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी सहित सैकड़ों गायत्री परिजनों ने गायत्री महायञ में देश एवं व्यक्ति के उज्जवल भविष्य की मगंलकामनाऐं करते हुऐ पूर्णआहुतियां अर्पित की ! कार्यक्रम समापन के अवसर पर रामप्रताप वर्मा, रामप्रकाश तिवारी, संतोष शर्मा, हरीशकंर शर्मा, श्रीमती ओमलक्ष्मी चौहान, श्रीमती शिवानी प्रियदर्शनी, क्षमा प्रियदर्शनी, राकेश कश्यप, शिवराज कश्यप, सुशील कुमार वार्ष्णेय, सुरेन्द्र सिहं चौहान, अशर्फीलाल शर्मा, हरप्रसाद शाक्य, ब्रजबल्लभ, राजपाल पाठक, देवांश वर्धन, रवि कश्यप, सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ, डा. एस. के. दीक्षित, उमेश शिरोमणि, सत्यदेव शिरोमणि, श्रीमती निक्की कश्यप, श्रीमती निक्की कश्यप, श्रीमती सरला गुप्ता, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती बब्बी गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे !