अतिआवश्यक सूचना

जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन में “संकल्प हमारा ना टूटे, कोई मतदाता ना छूटे “
यदि आपका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है तो आज ही फॉर्म 06 भरकर खुद को मतदाता सूची में पंजीकृत करें।
ध्यान रहे, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: 2022 को समाप्त होने में कुछ ही समय शेष हैं। अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क करें।
मतदाता पंजीकरण के लिये http://voterportal.eci.gov.in पर जायें या वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें और स्वयं को मतदाता सूची में शामिल कराएं।
मतदाता पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर के नम्बर 1950 डायल करके संपर्क स्थापित करें।