फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर मोटर साइकिल चलाता अभियुक्त रजनेश उर्फ विक्रम मय मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता~ थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर मोटर साइकिल चलाता अभियुक्त रजनेश उर्फ विक्रम मय मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन पर में वारंटी / वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चैकिंग हेतु चलाये गये अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा कैल्ठा चौराहे पर चैकिंग के दौरान अभियुत रजनेश उर्फ विक्रम पुत्र रामकिशोर निवासी हरवै गढिया थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर मोटर साइकिल चलाते हुये कैल्ठा चौराह पर समय 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। *उक्त के संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 361/2021 धारा 420/411 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
रजनेश उर्फ विक्रम पुत्र रामकिशोर निवासी हरवै गढिया थाना राजा का रामपुर जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks