5000 लीटर लहन को भी नष्ट किया

एटा
सराहनीय कार्य जनपद एटा। आज दिनांक 28.11.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस द्वारा काली नदी कुरावली रोड के किनारे कच्ची शराब की अवैध भट्टी चलने की सूचना प्राप्त हुई इस सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंचे तो दो स्थानों पर कच्ची शराब की भट्ठियां चलती मिलीं, जो लोग कच्ची शराब का निर्माण कर रहे थे पुलिस को देख कर नदी पार करके जनपद मैनपुरी की सीमा में भाग गए। मौके पर चल रही भट्ठियों को नष्ट कर लगभग 5000 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks