
एटा,28 नवंबर।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शांति नगर पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी द्वारा जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों को बार-बार आदेशित किया जा रहा है लेकिन कुछ तथाकथित अधिकारी इस आदेश को मानने को तैयार नही तथा मनवर हो गये है तथा कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी जी ने यह भी आदेश दिया था कि सभी अधिकारी अपना सीयूजी नंबर स्वयं फोन रिसीव करे तथा समस्या का समाधान करे लेकिन जिले में कुछ अधिकारीगण फोन उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं तथा वह अधीनस्थों से फोन उठवाते है तथा अधीनस्थ कहते है कि साहब अभी व्यस्त हैं आप समस्या नोट करा दीजिए बस वह समस्या फिर नोट ही रह जाती है।ऐसी शिकायतें विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के पास लगातार आ रही है।ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने मे जुटे हुए है।जिससे जनता मे यह सन्देश जाता है कि सरकार मे अधिकारी फोन भी नही उठाते समस्या क्या निपटायेगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहे है।इस पर सरकार को गहनता से विचार करना चाहिए अन्यथा की स्थिति में प्रणाम बहुत बुरे होंगे।
बैठक मे,प्रभात कुलश्रेष्ठ, हरीश प्रताप सिंह, निशा चौहान, विजय गुप्ता, पंकज राठौर, सुभाष पाल सिंह,आदि उपस्थित थे।