बिजली विभाग में क्वार्सी जेई और एसडीओ सस्पेंड – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बिजली विभाग में क्वार्सी जेई और एसडीओ सस्पेंड – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रामघाट रोड क्वार्सी के निजी अस्पताल में बिजली का अवैध रूप से प्रयोग करने का मामला तूल पकड़ लिया है।बिजली निगम ने पहले तो निजी अस्पताल को 36 लाख रुपए का जुर्माना का नोटिस थमाया था मगर पखवारा भार वाद निगम ने पुरानी फाइलों को निकाल कर नए सिरे से मूल्यांकन किया।जिसके बाद से निजी अस्पताल पर लगभग दो करोड़ तीन लाख का जुर्माना बना। विभाग ने निजी अस्पताल को कागज मोहिया कराते हुए 15 दिन के भीतर जुर्माना राशि जमा करने का नोटिस भी जारी कर दिया। मामला अलीगढ़ के बड़े अस्पताल से जुड़ने के कारण कई राजनेता भी सामने आ गए। ऐसे में बिजली निगम द्वारा अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई कल देर रात को डीवीवीएनएल के एमडी ने उपखंड अधिकारी क्वार्सी सतवीर सिंह और अवर अभियंता प्रशांत वार्ष्णेय को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच उच्च अधिकारियों की कमेटी बनाकर सौंप दी है।एमडी किशोर कुमार ने कहा कि दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जेई और एसडीओ के सस्पेंड होने की खबर जंगल की आग की तरह विभाग में फैल गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks