प्रश्न पत्र लीक होने से टेट परीक्षा रद्द
परीक्षार्थियों और अभिवावकों में मायूसी और आक्रोश

एसटीएफ ने कई परीक्षा प्रपत्रों सहित दबौचे, बिना फीस पुनः परीक्षाओं की घोषणा
लखनऊ | यूपी में टेट 2021 का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयी । सूत्र बताते हैं कि
परीक्षा प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने के चलते परीक्षायें रदद् कर पुनः एक महीने बाद दोबारा किये जाने की घोषणा की गई । मामले की जाँच एसटीएफ को सौपी गयी | जाँच के बाद सक्रिय हुई एसटीएफ ने अलग अलग स्थानों से कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से कुछ लोगों के पास से परीक्षा प्रपत्र भी बरामद हुये हैं |